Manuastro

Insights & stories

प्रदोष का व्रत करने से क्या फायदा होता है?

MANUASTRO · 19 Oct 2026

प्रदोष का व्रत करने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और कष्टों से मुक्ति मिलती है। 

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन प्रदोष काल में महादेव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहते हैं कि प्रदोष व्रत रखने और विधि-विधान से शिवजी की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और परिवार में खुशहाली आती है। वहीं, अक्तूबर 2026 का आखिरी प्रदोष व्रत शुक्रवार, 23 अक्तूबर को रखा जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्रवार को पड़ने के कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा। ऐसे में आइए इसके महत्व और शुभ योग को जानते हैं।

 

Shukra Pradosh Vrat October 2026 date shubh muhurat in hindi

प्रदोष व्रत 2026 की तिथि और शुभ योग
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 23 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और 24 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी। प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का विशेष महत्व होता है। इस बार त्रयोदशी तिथि के दौरान प्रदोष काल 23 अक्तूबर को मिल रहा है, इसलिए इसी दिन व्रत रखा जाएगा।

शुक्रवार को पड़ने वाला यह शुक्र प्रदोष व्रत भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा के लिए भी विशेष माना जाता है। इस दिन ध्रुव योग का संयोग भी बन रहा है, जो रात 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर शिवजी की आराधना, मंत्र जाप और दान-पुण्य करना फलदायी माना जाता है।

About Manuastro

Manuastro® is a registered brand of Manuastro LLP — a global, one-stop occult platform for professional services, premium products, B2B opportunities, and occult training worldwide.

Company: Manuastro LLP

GST: 05ABUFM4993R1ZZ

LLPIN: ABB-6758

Address: 6, Chandracharya Apartment, Kankhal, Haridwar (249408), Uttarakhand, India

Get Advice On

Useful Links

View Corporate ProfileDownload PDF

Policies

Contact

Phone: +91 1334360025

Phone: +91 9456781120

Working Days: Mon to Sat

Working Hours: 9:30 am to 6:30 pm

Email: Contact@manuastro.com

Virtual Consultation available on +91-8045680001

Connect with our Consultants on Call/Chat/Video

Download Our Apps

Get it on Google PlayDownload on App Store
View Corporate ProfileDownload PDF

© 2026 Manuastro LLP. All Rights Reserved.